भारत का क्षेत्रफल कितना है? (What is the area of India?)
भारत का क्षेत्रफल कितना है?
What is the area of India?
दोस्तों अगर आप भारत के नागरिक या फिर भारत में रहते हैं, तो आपके मन में कभी ना कभी यह बात जरूर आई होगी कि भारत का क्षेत्रफल कितना है।
दोस्तो भारत विश्व की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक हैं। और भारत समय के साथ साथ अपने आपको समय के अनुसार ढलती भी आई है। भारत को विविधताओं वाला देश भी कहा जाता है, और भारत वासियों को बहुरंगी विविधता और समृद्ध संस्कृति विरासत के रूप में मिली है। दोस्तों आपने अक्सर टीवी डिबेट में अखंड भारत के बारे में सुना होगा या फिर अखंड भारत के बारे में पढ़ा होगा, आज से कुछ समय पहले भारत का क्षेत्रफल बहुत जायदे हुआ करता था जिसे अखंड भारत कहा जाता था। उसके बाद धीरे-धीरे भारत के टुकड़े होते गए जिसकी वजह से भारत का क्षेत्रफल पहले से कुछ कम हुआ कुछ देश जैसे कि पाकिस्तान बांग्लादेश अफगानिस्तान यह देश भारत से कुछ ही समय पहले अलग हुए हैं। और भी बहुत सारे देश हैं जो कभी भारत का हिस्सा हुआ करते थे।
भारत का क्षेत्रफल कितना है?
दोस्तों बात करते हैं भारत के क्षेत्रफल की तो भारत अपने क्षेत्रफल के अनुसार दुनिया के सबसे विशाल देशों में से भारत सातवें स्थान पर आता है। दुनिया का सबसे बड़ा देश पहले स्थान पर रूस आता है।
अगर जनसंख्या की बात करें तो भारत जनसंख्या के मामले में पूरे विश्व में दूसरा स्थान पर है और पहले स्थान पर चीन आता है।
भारत का क्षेत्रफल वर्तमान समय में 32,87,263 वर्ग किलोमीटर है।
इसकी लंबाई पूर्व से पश्चिम तक 2,933 किलोमीटर है।
उत्तर से दक्षिण दिशा में भारत की लंबाई 3,055 किलोमीटर है।
भारत की सीमाएं
भारत के क्षेत्रफल में 7,516.6 किलोमीटर सीमा समुद्री तट से मिली हुई है
पड़ोसि दशों से 15,106.7 किलोमीटर की सीमा मिली हुई है।
भारत के कितने पड़ोसी देश हैं?
भारत के 7 पड़ोसी देश हैं ।
भारत के किन किन पड़ोसी देश से इसकी कितनी सीमा मिलती है।
बांग्लादेश से - 4,096.70 किलोमीटर
पाकिस्तान से - 3,323 किलोमीटर
चीन से - 3,488 किलोमीटर
नेपाल से - 1,751 किलोमीटर
भूटान से - 699 किलोमीटर
म्यांमार से - 1,643 किलोमीटर
अफगानिस्तान से - 106 किलोमीटर
भारत का क्षेत्रफल विश्व का कितना प्रतिशत है?
भारत का क्षेत्रफल 32.87 लाख वर्ग किलोमीटर है। अगर दुनिया के कुल क्षेत्रफल की तुलना की जाए तो यह केवल 2.4 प्रतिशत है, जबकि सबसे बड़े क्षेत्रफल के हिसाब से रूस देश की प्रतिशत 11.5% हिस्सा केवल रूस देश का है।
क्षेत्रफल के अनुसार दुनिया के 10 सबसे बड़े देश
1.रुस- 1.71 करोड़ वर्ग किलोमीटर
2.कनाडा - 99.8 लाख वर्ग किलोमीटर
3.अमेरिका - 96.3 लाख वर्ग किलोमीटर
4.चीन -96 लाख वर्ग किलोमीटर
5.ब्राजील - 85.1 लाख वर्ग किलोमीटर
6.ऑस्ट्रेलिया - 76.9 लाख वर्ग किलोमीटर
7.भारत - 32.9 लाख वर्ग किलोमीटर
8.अर्जेंटीना - 27.8 लाख वर्ग किलोमीटर
9.कजाकिस्तान - 27.2 लाख वर्ग किलोमीटर
10.अल्जीरिया -23.81 वर्ग किलोमीटर
भारत की जनसंख्या
दोस्तों अगर भारत की जनसंख्या की बात करें 1 मार्च 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की जनसंख्या 1,210,193 422 है।
इसमें पुरुष 623.7 मिलियन पुरूष और 586.4 मिलियन महिलाएं हैं।
"दोस्तों आपको आर्टिकल कैसा लगा कमेंट में जरूर बताएं"
🙏 धन्यवाद🙏
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please tell me ..