ब्रह्मपुत्र नदी का उद्गम स्थल, बहाव क्षेत्र, लंबाई और मुहाना (Origin, flow area, length and estuary of river Brahmaputra)
ब्रह्मपुत्र नदी विश्व की सबसे बड़ी नदियों में से एक है। ब्रह्मपुत्र नदी भारत की सबसे बड़ी नदी (जल की मात्रा के अनुसार) है।ब्रह्मपुत्र नदी विश्व का विश्व का चौथी सबसे बड़ी नदियां नदी है।
ब्रह्मपुत्र नदी 3 देशों से तिब्बत (चीन), भारत और बांग्लादेश से होकर प्रवाहित होती है।
ब्रह्मपुत्र नदी का उद्गम स्थल कहां है?(Origin of Brahmaputra River)
ब्रह्मपुत्र नदी का उद्गम स्थल
ब्रह्मपुत्र नदी का उद्गम हिमालय के उत्तर में तिब्बत के पुरंग जिले में स्थित मानसरोवर झील के निकट होता है, जहाँ इसे यरलुंग त्संगपो कहा जाता है।
ब्रह्मपुत्र नदी का बहाव क्षेत्र क्या है?(What is the flow area of Brahmaputra river?)
ब्रह्मपुत्र नदी की लंबाई
(length of Brahmaputra river)
ब्रह्मपुत्र नदी 3 देशों से तिब्बत (चीन), भारत और बांग्लादेश से होकर प्रवाहित होती है।
ब्रह्मपुत्र नदी एक बहुत लम्बी (2900 किलोमीटर) नदी है। ब्रह्मपुत्र का नाम तिब्बत में सांपो, अरुणाचल में डिहं तथा असम में ब्रह्मपुत्र है।
ब्रह्मपुत्र नदी बांग्लादेश की सीमा में जमुना के नाम से दक्षिण में बहती हुई गंगा की मूल शाखा पद्मा के साथ मिलकर बंगाल की खाड़ी में जाकर मिलती है।
तिब्बत चीन में ब्रह्मपुत्र नदी की लंबाई 1625 किलोमीटर है।
भारत में ब्रह्मपुत्र नदी की लंबाई 916 किलोमीटर है।
बांग्लादेश में ब्रह्मपुत्र नदी की लंबाई 360 किलोमीटर।
ब्रह्मपुत्र नदी का दूसरा नाम क्या है?(What is another name for Brahmaputra river?)
बांग्लादेश में ब्रह्मपुत्र नदी को जमुना के नाम से जाना जाता है।
चीन में ब्रह्मपुत्र नदी को या-लू-त्सांग-पू चियांग या यरलुंग ज़ैगंबो जियांग कहते है।
तिब्बत में यरलुंग त्संगपो या साम्पो के नाम से जानी जाती है।
अरुणाचल में ब्रह्मपुत्र नदी को देहांग के नाम से जाना चाहता है।
असम में ब्रह्मपुत्र को ब्रह्मपुत्र कहते है।
गंगा और ब्रह्मपुत्र की संयुक्त धारा मेघना कहलाती है जिसकी सहायक नदी बराक है।
ब्रह्मपुत्र नदी का मुहाना
(estuary of the Brahmaputra river)
ब्रह्मपुत्र नदी तिब्बत से बहते हुए यह नदी भारत के अरुणांचल प्रदेश राज्य में प्रवेश करती है। आसाम घाटी में बहते हुए इसे ब्रह्मपुत्र और फिर बांग्लादेश में प्रवेश करने पर इसे जमुना कहा जाता है।
पद्मा (गंगा) से संगम के बाद इनकी संयुक्त धारा को मेघना कहा जाता है, जो कि सुंदरबन डेल्टा का निर्माण करते हुए बंगाल की खाड़ी में जाकर मिल जाती है।
Note:-
गंगा और ब्रह्मपुत्र नदी मिलकर विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा का निर्माण करती है जिसे सुंदरबन डेल्टा कहते हैं।
दोस्तों आपको यह आर्टिकल कैसा लगा कमेंट में जरूर बताएं
🙏धन्यवाद🙏
Good information
जवाब देंहटाएं