अमेरिका की जनसंख्या कितनी है? (America mein America ki jansankhya kitni hai) // What is the population of America?

अमेरिका की जनसंख्या कितनी है?
अमेरिका में हिंदुओं की जनसंख्या?(What is the population of America?

Population of Hindus in America?)


दोस्तों आज हम लोग जानेंगे अमेरिका की कुल जनसंख्या कितनी है और यहां कौन - कौन से धर्म के लोग रहते हैं। अमेरिका को यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका के नाम से भी जाना जाता है।
अमेरिका विकसित देश हैं और इससे दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों में से एक माना जाता है। 
वर्तमान में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाईडेन है। अमेरिका में कुल 50 राज्य एवं अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी है। अमेरिका का सबसे बड़ा शहर न्यूयॉर्क है, न्यूयॉर्क को अमेरिका की आर्थिक राजधानी भी कहा जाता है।
अमेरिका की प्रति व्यक्ति आय की बात करें तो और देशों के मुकाबले काफी अधिक है।
जैसा कि हम सब जानते हैं अमेरिका एक विकसित देश है, यहां पर सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके साथ यहां रोजगार के भी काफी अवसर है। जिसकी वजह से दुनियाभर के लाखों लोग अमेरिका में नौकरी करने का सपना देखते हैं, या फिर अमेरिका जाने की सोचते हैं।
हमारे देश भारत से भी हर साल हजारों नौजवान अमेरिका जाते हैं, अच्छी रोजगार की तलाश में या फिर बिजनेस करने के लिए के लिए। शायद आपको पता होगा आप जो सोशल साइट जैसे कि फेसबुक, टि्वटर, व्हाट्सएप या फिर इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं वह सभी अमेरिका में ही बनाए गए हैं।


अमेरिका की जनसंख्या कितनी है?

(What is the population of America?)


जनसंख्या के मामले में अमेरिका दुनिया का तीसरे सबसे बड़ा देश है।
जनसंख्या के अनुसार चाइना पहले नंबर पर और भारत दूसरे नंबर पर आता है।

वर्तमान में अमेरिका की संख्या जनसंख्या 33 करोड़ 60 लाख  है, अमेरिका में विश्व का 4.50% आबादी रहती है।

अमेरिका में जनसंख्या घनत्व क्या है?

(What is the population density in America?)

अमेरिका के क्षेत्रफल की बात करें तो अमेरिका विश्व के चौथे स्थान पर आता है, इस देश का कुल क्षेत्रफल 9,833,520 वर्ग किलोमीटर है। इस देश की जनसंख्या घनत्व मात्र 34.6 लोग प्रति वर्ग किलोमीटर है, इस देश इस देश की 83.7% से ज्यादा  लोग शहरों में रहते हैं। जबकि 17% लोग गांव में रहते हैं।


अमेरिका में हिंदू, मुस्लिम, और ईसाइयों की संख्या कितनी है?

(How many Hindus, Muslims, and Christians are there in America?)


अमेरिका भी एक सेक्युलर देश है, यानी कि धर्मनिरपेक्ष देश है। यानी कि यहां पर हर धर्म के लोग रहते हैं। अमेरिका में ईसाई धर्म के लोगों की संखिया अधिक है। इसलिए ईसाई धर्म के अलावा बाकी धर्म वहां पर अल्पसंख्यक माना गया है। अमेरिका में अगर हिंदुओं की संख्या की बात करें तो यह लगभग 0.8 प्रतिशत हैं।

- ईसाई धर्म 26 करोड़ 20 लाख यानी कि 80% ईसाई लोग हैं
- हिंदू धर्म 22 लाख लगभग 0.80% 
- नास्तिक (जो किसी धर्म को नहीं मानता हो) लगभग 5 करोड़ 45 लाख  लगभग 15 परसेंट 
- बौद्ध धर्म 41 लाख यानी कि 1.20% 
- यहूदी धर्म 61 लाख यानी कि 1.08% 
- इस्लाम धर्म 31 लाख 1%


दोस्तों आपको यह आर्टिकल कैसा लगा कमेंट में जरूर बताएं
                          
                             🙏धन्यवाद🙏











टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सरस्वती नदी का उद्गम स्थल (Origin of Saraswati River)

इंडोनेशिया की जनसंख्या । इंडोनेशिया में हिंदुओं की जनसंख्या (Indonesia's population. Hindu population in Indonesia in hindi)

हिंदू शब्द का प्रथम बार प्रयोग किसने किया ?hindoo shabd ka pratham baar prayog kisane kiya ?