NCC का फुल फॉर्म और स्थापना, NCC का ध्वज, NCC का मुख्य उद्देश्य,NCC जॉइन कैसे करें, NCC के लिए योग्यता, NCC कितने डिवीजन में बटा हुआ है, NCC सर्टिफिकेट के फायदे

NCC का फुल फॉर्म और स्थापना, NCC का ध्वज, NCC का मुख्य उद्देश्य,NCC जॉइन कैसे करें, NCC के लिए योग्यता, NCC  कितने डिवीजन में बटा हुआ है, NCC सर्टिफिकेट के फायदे

दोस्तों सबसे पहले हम लोग बात करेंगे 

NCC  का फुल फॉर्म क्या होता है?

(What is the full form of NCC?)

NCC का फुल फॉर्म अगर आप जानते हैं तो अच्छी बात है, अगर नहीं जानते हैं तो मैं आपको बताता हूं NCC का फुल फॉर्म National Cadet Core (राष्ट्रीय कैडेट कोर) है। जो छात्र और छात्राओं को संरक्षण प्रदान कराता है। NCC विशेष रूप से स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए खोला गया है, और हमारे  नौसेना, वायु सेना, थल सेना इन NCC कैडेट को ट्रेनिंग देती है।


NCC की शुरुआत कब हुई?

(When was NCC started?)

NCC की स्थापना भारत में कब हुई?

सबसे पहले एनसीसी की शुरुआत जर्मनी में हुई थी

भारत में NCC  की शुरुआत 15 जुलाई 1948 को नेशनल कैडेट कोर एक्ट के तहत हुई थी।

एनसीसी की स्थापना पंडित हेमवती  कुंजरु ने की थी।

पंडित हेमवती कुंजरु की अध्यक्षता वाली समिति ने एक राष्ट्रीय स्तर पर स्कूल और कॉलेज में स्थापित करने के लिए एक कैडेट संगठन की सिफारिश की थी।

जिसे विधानसभा में विचार - विमर्श और संशोधन के बाद विधेयक 08 अप्रैल 1948 को विधानसभा द्वारा पारित किया गया। सरकार ने समिति की सिफारिशों को स्वीकार करते हुए एक बिल तैयार किया जो 16 जुलाई 1948 में संसद द्वारा पारित होकर राष्ट्रीय कैडेट कोर अधिनियम बनाया गया। राष्ट्रीय कैडेट कोर नाम भी पंडित हेमवती  कुंजरु समिति द्वारा दिया गया था। इसी अधिनियम के अंतर्गत विद्यालयों में राष्ट्रीय कैडेट कोर "NCC" की स्थापना हुई। और NCC अपने अस्तित्व में आया।

भारत देश में 15,000,00 से भी जयदे NCC कैडेट है। जबकि इसकी शुरुआत के समय केबल 20,000 से शुरू हुई थी

NCC के तीन मुख्य उद्देश्य

(Three main objectives of NCC)

1.देश के युवाओं में चारित्र सहचर्य, नेतृत्व, अनुशासन, धर्मनिरपेक्षता,  और निस्वार्थ सेवा भाव का संचार करना।

2. संगठित, प्रशिक्षित, प्ररित युवओ का एक मानव संसाधन तैयार करना, जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में नेतृत्व प्रदान करना, और देश की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना।

3. सशस्त्र सेना में कैरियर बनाने के लिए युवओ को प्रेरित करना और उचित वातावरण प्रदान करना है।

NCC का ध्वज (NCC flag)

NCC का ध्वज 3 रंगों की पत्तियों में बना हुआ होता है। 

1.पहली पट्टी लाल रंग की होती हैं।

2.बीच वाली पट्टी नीले रंग की होती है 

3.तीसरी पट्टी आसमानी रंग की होती है।

"जो क्रमशः थल सेना वायु सेना नौसेना को दर्शाता है।"

ध्वज के बीच में दो गेहूं की कलियां बनी होती है।ध्वज के मध्य में NCC शब्द स्वर्ण रंगों में लिखा होता है जिस का मोटो का एकता और अनुशासन होता है।


NCC joining eligibility criteria  


(NCC जॉइन करने के लिये क्या योग्यता होनी चाहिए?)

NCC में जॉइन का फॉर्म भरने से पहले आपको सभी शर्तों को पूरा करना होगा।

1.भारत का नागरिक होना जरूरी है, हालांकि अगर आप नेपाल के निवासी है तब भी आप एनसीसी ज्वाइन कर सकते हैं।

2.आप किसी भी शैक्षणिक संस्था के में छात्र होना चाहिए।

 3. एज लिमिट (Age limit) की बात करें तो उम्र कम से कम  12 साल और अधिकतम 26 साल होनी चाहिए।

 4.NCC में जाने के लिए छात्र को पूरी तरह से फिजिकल फिट होना चाहिए।

 

NCC ज्वाइन करें ज्वाइन करने से पहले आपको एनसीसी डिवीजन के बारे में जानना जरूरी है

NCC के कितने डिवीजन है?

(How many divisions does NCC have?)

NCC दो डिवीजन दो कैटेगरी में बटा हुआ है।

1. जूनियर डिवीजन एवं जूनियर विंग (junior division and junior wing)

2. सीनियर डिवीजन एवं सीनियर विंग(Senior division and senior wings)


जूनियर डिवीजन और सीनियर डिवीजन शब्द पुरुष कैडेट के लिए इस्तेमाल किया जाता है जबकि जूनियर विंग सीनियर विंग महिला कैडेट के लिए इस्तेमाल किया जाता है

NCC जॉइन कैसे करें 

How to Join NCC

अगर आप अभी स्कूल में है तो अपने स्कूल के प्रिंसिपल से बात करके आप NCC जॉइन करने की इच्छा जाहिर कर सकते हैं। इसके बाद आपके स्कूल के प्रिंसिपल आपको गाइड करेंगे और आपको NCC  ज्वाइन करने का फॉर्म मिलेगा जिसे आपको सही से भरना होगा। 

अगर आप एक कॉलेज के छात्र हैं, और NCC ज्वाइन करने की इच्छा रखते हैं, तो आप अपने कॉलेज के किसी NCC  ऑफिसर से बात कर सकते हैं। वह आपको NCC  में भर्ती होने की प्रतिक्रिया समझा देंगे 

यदि आप किसी स्कूल या कॉलेज में NCC  की बटालियन नहीं है तो आप अपने नजदीकी NCC यूनिट जाकर संपर्क कर सकते हैं।

NCC में कितने प्रकार के सर्टिफिकेट होते हैं?

(How many types of certificates are there in NCC?)

NCC में छात्रों को परीक्षण के अस्तर को पूरा करने के बाद तीन तरह के सर्टिफिकेट प्रदान किए जाते हैं।

1.NCC "A" सर्टिफिकेट 

2.NCC "B" सर्टिफिकेट

3.NCC "C" सर्टिफिकेट 

NCC A,B और C सर्टिफिकेट भारत के सभी राष्ट्रीय कैडेट कोर द्वारा लिखित और परेड परीक्षण उत्तीर्ण करने वाले कैंडिडेट को दिया जाता है।

NCC "A" सर्टिफिकेट 9th और 10th क्लास के छात्रों के लिए होता है।

NCC "B" सर्टिफिकेट हाई स्कूल या फिर कॉलेज के छात्रों के लिए होता है।

NCC "C" सर्टिफिकेट परीक्षा को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद दिय जाता है। ओर इस सर्टिफिकेट से आपको अपने कैरियर में अधिक लाभ मिलेगा।

NCC का A सर्टिफिकेट सबसे कम रैंक का होता है, और NCC "C"  सर्टिफिकेट सबसे उच्च रैंक का होता है।


NCC सर्टिफिकेट के फायदे

(Benefits of NCC Certificate)

यदि आप NCC ज्वाइन करते हैं, तो आपको काफी सोशल एक्टिविटी करनी पड़ती है, इन एक्टिविटी को करते समय आपको अपने आप पर गर्व महसूस होता है। NCC आपको मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से मजबूत बनाता है। NCC  ट्रेनिंग करते समय आपके अंदर लीडरशिप, कम्युनिकेशन स्किल डेवलप होता है।


- NCC ट्रेनिंग कंप्लीट होने के बाद NCC "C"  सर्टिफिकेट दिया जाता है। जो गवर्नमेंट जॉब में बहुत से उपयोग होते हैं।

- NCC उम्मीदवार को राज्य और केंद्र सरकार नियुक्तियों में प्राथमिकता देती है।

- जिस एनसीसी मुझे कैंडिडेट के पास C सर्टिफिकेट है, उनके लिए इंडियन मिलट्री अकैडमी में 64 सीटें रिजर्व होता है।

- NCC उम्मीदवार के लिए नेवी के हर कोर्स में 6 वैकेंसी और एयर फोर्स में 10 फीसद की छूट और कोर्स में होता है।

- जिस उम्मीदवार के पास  NCC "B" एवं "C"  सर्टिफिकेट है उनको शार्ट सर्विस कमीशन में CDS  की लिखित परीक्षा नहीं देनी पड़ती है


दोस्तों आपको यह आर्टिकल कैसा लगा कमेंट में जरूर बताएं 

                  🙏 धन्यवाद🙏









टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दुनिया में कितने महासागर हैं? (How many oceans are there in the world? In hindi )

हिंदू शब्द का प्रथम बार प्रयोग किसने किया ?hindoo shabd ka pratham baar prayog kisane kiya ?